लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े, एसबीआई, एचडीएफसी में बढ़त

By भाषा | Updated: June 9, 2021 10:20 IST

Open in App

मुंबई, नौ जून विदेशी कोषों की जोरदार आवक के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखी गई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 80.72 अंक या 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 52,356.29 पर था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 26.45 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 15,766.55 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा एसबीआई, सन फार्मा, एचडीएफसी, एशियन पेंट्स, डॉ रेड्डीज और बजाज फिनसर्व भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, बजाज ऑटो और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 52.94 अंक या 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 52,275.57 पर और निफ्टी 11.55 अंक या 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 15,740.10 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,422.71 करोड़ के शेयर खरीदे।

इसबीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.65 फीसदी बढ़कर 72.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक