लाइव न्यूज़ :

एफआईआई की बिकवाली के बीच सेंसेक्स, निफ्टी की कमजोर शुरुआत

By भाषा | Updated: July 2, 2021 10:14 IST

Open in App

मुंबई, दो जुलाई विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने और एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच शुक्रवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सुस्ती देखने को मिली।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक मामूली बढ़त के साथ खुला, लेकिन जल्द ही नकारात्मक रुख अपनाते हुए 46.89 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,271.71 पर आ गया।

दूसरी ओर, व्यापक एनएसई निफ्टी 9.90 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,670.10 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट टीसीएस में हुई। इसके अलावा इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, पावरग्रिड, टाटा स्टील और एचडीएफसी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाइटन हरे निशान में थे।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 1,245.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग लाल निशान में थे, जबकि सियोल और टोक्यो में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 75.84 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट