लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 191 अंक टूटा, निफ्टी 17,000 के स्तर पर बंद

By भाषा | Updated: December 24, 2021 16:31 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर शेयर बाजार में पिछले तीन दिन से जारी तेजी पर विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 191 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक में गिरावट से बाजार नीचे आया।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 190.97 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट क साथ 57,124.31 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 68.85 अंक यानी 0.40 प्रतिशत टूटकर 17,003.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में एनटीपीसी रही। इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, कोटक बैंक, डा. रेड्डीज, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी में भी नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, विप्रो और इन्फोसिस शामिल हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘क्रिसमस से पहले कारोबार सीमित दायरे में रहा। स्पष्ट रूप से यह महीना आईटी क्षेत्र के लिए था। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में यह क्षेत्र मजबूती से टिका रहा। विभिन्न क्षेत्रों में लागत आधारित मुद्रास्फीति के ग्राहकों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर निवेशक चिंतित हैं।’’

उन्होंने कहा कि निर्यात और कर संग्रह के बेहतर रहने के साथ उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना का असर सकारात्मक रहा है। कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां अभी सुधार होना है। निवेशकों को दीर्घकालीन नजरिये से मौजूदा स्थिति में उस पर ध्यान रखने की जरूरत है।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और जापान का निक्की नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत टूटकर 76.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट