लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के बाद सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा अंक का उछाल

By भाषा | Updated: October 8, 2021 11:35 IST

Open in App

मुंबई, आठ अक्टूबर रिजर्व बैंक द्वारा अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ गया।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 60,200 का आंकड़े दोबारा छूने के बाद, 524 अंक या 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,201.83 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 149.45 अंक या 0.84 प्रतिशत चढ़कर 17,939.80 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में टाटा स्टील के शेयर दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा लाभ पाने वाले शेयर रहे। इसके बाद इन्फोसिस, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक और बजाज ऑटो के शेयरों का स्थान रहा।

दूसरी ओर, एचयूएल, एनटीपीसी, टाइटन और नेस्ले इंडिया के शेयरों को नुकसान हुआ।

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो दर को चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दिखने के साथ केंद्रीय बैंक ने अपने नरम रुख को बनाए रखा है।

यह लगातार आठवीं बार है जब रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने यथास्थिति बनाए रखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव