लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,650 के पार

By भाषा | Updated: March 30, 2021 10:09 IST

Open in App

मुंबई, 30 मार्च एशियाई बाजारों के सकारात्मक रूख और एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 500 अंकों से अधिक की तेजी हुई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 510.31 अंक या 1.04 प्रतिशत बढ़कर 49,518.81 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 162.70 अंक या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 14,670 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी एचयूएल में आई। इसके अलावा टाइटन, एनटीपीसी, ओएनजीसी, डॉ रेड्डीज, नेस्ले इंडिया, पावरग्रिड, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे।

सेंसेक्स में एकमात्र एमएंडएम लाला निशान में कारोबार कर रहा था।

होली के अवसर पर सोमवार को घरेलू वित्तीय बाजार बंद थे।

पिछले कारोबारी सत्र शुक्रवार को सेंसेक्स 568.38 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,008.50 पर और निफ्टी 182.40 अंक या 1.27 प्रतिशत चढ़कर 14,507.30 अंक पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 50.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई बाजारों में दोपहर के सत्र में शंघाई, हांगकांग और सियोल तेजी दर्शा रहे थे, जबकि टोक्यो लाल रंग में था।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत बढ़कर 65.04 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव