लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 90 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 23.55 अंक फिसला

By भाषा | Updated: June 16, 2021 10:10 IST

Open in App

मुंबई, 16 जून अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीतिगत नतीजों से पहले सेंसेक्स कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 90 अंक से ज्यादा गिर गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 90.5 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 52,682.55 पर था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 23.55 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,845.70 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट पावरग्रिड में हुई। इसके अलावा डॉ रेड्डीज, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक भी लाल निशान में थे।

दूसरी ओर ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस और इंफोसिस बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में, बीएसई सेंसेक्स 221.52 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 52,773.05 के नए शिखर पर पहुंच गया था। इसी तरह निफ्टी 57.40 अंक या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 15,869.25 के नए उच्च स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 633.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.95 फीसदी बढ़कर 74.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव