लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 18,000 के नीचे

By भाषा | Updated: November 10, 2021 10:19 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख और विदेशी कोष के निरंतर बहिर्वाह के बीच सेंसक्स एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक टूट गया।

शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 417.45 अंक या 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,016 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 122.10 अंक या 0.68 प्रतिशत गिरकर 17,922.15 पर था।

सेंसेक्स में टाटा स्टील लगभग दो प्रतिशत की गिरावट के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एचयूएल और एशियन पेंट्स के शेयरों का स्थान रहा।

दूसरी ओर, एमएंडएम, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, आईटीसी और डॉ रेड्डीज लाभ पाने वालों में से थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 112.16 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,433.45 पर और निफ्टी 24.30 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 18,044.25 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने मंगलवार को 2,445.25 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल मध्य सत्र सौदों में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 85.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव