लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 183 अंक लुढ़का, निफ्टी 15,700 के नीचे आया

By भाषा | Updated: July 9, 2021 16:33 IST

Open in App

मुंबई, नौ जुलाई बीएसई सेंसेक्स में शुक्रवार को 183 अंक की गिरावट आयी। मानक सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस में नुकसान में के साथ बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित सूचकांक 182.75 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,386.19 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 38.10 अंक यानी 0.24 प्रतिशत टूटकर 15,689.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ बजाज ऑटो का शेयर सर्वाधिक नुकसान में रहा। इसके अलावा, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा का स्थान रहा।

दूसरी तरफ, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और एनटीपीसी समेत अन्य शेयर लाभ में रहे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि वित्तीय शेयरों में मुनाफावसूली जारी रहने से घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आयी।

हालांकि धातु, दवा और रियल्टी सूचकांक चमक में रहे जबकि टीसीएस की आय अनुमान से कम रहने से आईटी सूचकांक में नरमी रही। मझोली और छोटी कंपनियों (मिडकैप और स्मॉलकैप) के शेयरों में लिवाली देखी गयी। इसका कारण कमाई की संभावना में सुधार से निवेशक इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्यों में पाबंदियों में ढील से कारोबारी गतिविधियां बढ़ रही हैं। लेकिन हाल में संक्रमण के मामले बढ़ना निकट भविष्य में जोखिम का कारण हो सकता है। जापान में तोक्यो में नई पाबंदियां लगायी जा रही हैं।’’

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, सियोल और तोक्यो नुकसान में रहे जबकि हांगकांग में तेजी रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.08 प्रतिशत बढ़कर 74.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक