लाइव न्यूज़ :

चुनिंदा एनबीएफसी में बैंकों की तर्ज पर आंतरिक लोकपाल होगा : दास

By भाषा | Updated: October 8, 2021 12:22 IST

Open in App

मुंबई, आठ अक्टूबर भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहकों के अनुभव को बेहतर करने के लिए चुनिंदा गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) में शिकायतों के निपटान के लिए आंतरिक लोकपाल (ओम्बुड्समैन) योजना (आईओएस) की घोषणा की है।

यह आईओएस बैंकों की तर्ज पर ही होगा और सेवाओं में खामियों की शिकायतों का समाधान करेगा। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी।

गवर्नर ने कहा, ‘‘देशभर में एनबीएफसी के बढ़ते महत्व, मजबूती और पहुंच को देखते हुए ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने तथा उनकी शिकायतों को दूर करने के लिए लोकपाल की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में केंद्रीय बैंक ने एनबीएफसी में ग्राहकों के संरक्षण के कई उपाय किए हैं। 2013 में इस तरह के ऋणदाताओं से शिकायतों के निपटान के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति को कहा गया था। 2018 में एनबीएफसी के लिए लोकपाल योजना शुरू की गई थी।

गवर्नर ने कहा कि एनबीएफसी के आंतरिक शिकायत समाधान तंत्र को और मजबूत करने के लिए कुछ विशेष श्रेणियों की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के लिए आंतरिक लोकपाल योजना पेश की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘एनबीएफसी की आंतरिक शिकायत निपटान व्यवस्था में शीर्ष पर एक आंतरिक लोकपाल होगा। यह लोकपाल उन शिकायतों का समाधान करेगा जो सेवा की खामियों से संबंधित होंगी तथा जिन्हें एनबीएफसी ने पूरी तरह या आंशिक रूप से खारिज कर दिया होगा।’’

दास ने कहा कि इस बारे में विस्तृत ब्योरा अलग से जारी किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव