लाइव न्यूज़ :

सेबी की एकबारगी समाधान योजना 31 दिसंबर को समाप्त हो जायेगी

By भाषा | Updated: December 28, 2020 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की एकबारगी समाधान योजना बृहस्पतिवार यानी 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। यह योजना उन इकाइयों के लिए है जिन्होंने 2014 और 2015 के दौरान बीएसई के शेयर विकल्प खंड में सौदों को पलटा था।

यह योजना समाप्त होने के बाद जिन इकाइयों ने एकबारगी निपटान के अवसर का लाभ नहीं उठाया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

एकबारगी समाधान की शुरुआत एक अगस्त को हुई थी। पहले इस योजना को 31 अक्टूबर को बंद होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया।

इस योजना के तहत बीएसई के शेयर विकल्प खंड में एक अप्रैल, 2014 से 30 सितंबर, 2015 के दौरान सौदों को पलटने वाली इकाइयां, जिनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई लंबित है, एकबारगी समाधान का लाभ उठा सकती हैं।

समाधान का मूल्य निकालने के लिए नियामक ने तीन मानक तय किए हैं। ये हैं... कृत्रिम सौदों की मात्रा, अनुचित सौदों की संख्या और कृत्रिम मात्रा के सृजन की वजह बने अनुबंधों की संख्या।

इसके अलावा जिन मामलों में इकाइयों ने सौदों को पलटा है, उनमें सांकेतिक समाधान मूल्य निकालने के लिए एक समान एकीकृत निपटान व्यवस्था लागू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव