लाइव न्यूज़ :

सेबी सूचीबद्ध कंपनियों का फारेंसिंक आडिट करने के लिये आडीटर की सूची बनायेगा

By भाषा | Updated: May 25, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई पूंजी बाजार नियामक सेबी धोखाधड़ी रोकने के अपने प्रयासों को आगे बढ़ाते हुये सूचीबद्ध कंपनियों के वित्तीय लेखे जोखे का फारेंसिक आडिट कराने के लिये लेखापरीक्षकों की नियुक्ति करने पर विचार कर रहा है।

हाल के महीनों में सेबी ने कुछ कंपनियों का फारेंसिक आडिट कराने का आदेश दिया है।

सेबी द्वारा जारी सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है, ‘‘भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) पात्र चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फर्मों से सूचीबद्ध कंपनियों के वित्तीय वक्तव्य का फारेंसिंग आडिट करने के लिये तैयार होने वाली सूची में शामिल होने के वास्ते आवेदन आमंत्रित करता है।’’

सेबी ने इसके लिये पात्रता मानदंड का ब्योरा देते हुये कहा कि आवेदन करने वाली फर्म का फारेंसिक आडिट के क्षेत्र में कम से कम दस साल का अनुभव होना चाहिये। उसके कम से कम दस भागीदारों अथवा निदेशकों में से पांच को फारेंसिक आडिट से जुड़े कार्य में सक्रिय रूप से शामिल होना चाहिये।

सेबी ने कहा है कि इसके साथ ही आवेदक फर्म में कम से कम 20 पूर्णकालिक कर्मचारी होने चाहिये जिनके पास फारेंसिक आडिट के क्षेत्र में उपयुक्त अनुभव, पात्रता और विशेषज्ञता हो।

नियामक ने इसके साथ यह भी शर्त रखी है कि आवेदक ने पिछले तीन साल के दौरान कम से कम 15 फारेंसिंग आडिट किये हों और इनमें भी कम से कम तीन आडिट उसने किसी नियामक संस्था, सरकारी एजेंसी अथवा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम द्वारा दिये गये कार्य के तौर पर किये हों।

ऐसी फर्म का पिछले तीन साल के दौरान फारेंसिक आडिट के कार्य से मिलने वाला राजस्व कम से कम एक करोड़ रुपये होना चाहिये। इच्छुक फर्म 21 दिन के भीतर अपना आवेदन सेबी को भेज सकती है। सेबी के 21 मई को जारी नोटिस में यह कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...