लाइव न्यूज़ :

समन, नोटिस देने के लिए सेबी की स्वतंत्र एजेंसी को रखने की योजना

By भाषा | Updated: December 28, 2020 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर बाजार नियामक सेबी एक स्वतंत्र एजेंसी को अपने साथ जोड़ने पर विचार कर रही है, जिसका काम उन कंपनियों या इकाइयों का पता लगाना होगा, जिन्हें सेबी अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी किया जा चुका है और उन तक समन पहुंचाना होगा।

यह काम भूर्तपूर्व सैनिकों, पूर्व पुलिसकर्मियों, जांचकर्ताओं, जासूसों जैसे सक्षम लोगों के माध्यम से किए जाने की उम्मीद है।

सोमवार को जारी एक नोटिस में, नियामक ने इस तरह की सेवाओं के लिए एक एजेंसी को जोड़ने के लिए आवेदन आमंत्रित किए है।

इस एजेंसी का काम सेबी द्वारा दिए गए पते और रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी इकाई का पता लगाना होगा। साथ ही सेबी अदालत और सेबी के अधिकारियों द्वारा जारी नोटिस और समन को नियामक की ओर से इकाई तक पहुंचाना होगा।

इसके अलावा, एजेंसी पूरे भारत में अभियुक्तों के ठिकाने का पता लगाने के लिए यात्रा करेगी। इसमें फरार आरोपी भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...