लाइव न्यूज़ :

सेबी ने एल्कामिस्ट इंफ्रा रीयल्टी, चार अन्य पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: February 23, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी बाजार नियामक सेबी ने सामूहिक निवेश योजना के जरिये लोगों से अवैध तरीके से धन जुटाने को लेकर एलकेमिस्ट इंफ्रा रीयल्टी लि. और चार अन्य पर कुल एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

जिन व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया गया है, वे ब्रज मोहन महाजन, नारायण माधव कुमार, बलवीर सिंह और चंद्र शेखर चौहान हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोमवार को पारित आदेश में कहा कि कंपनी और उससे जुड़े व्यक्ति लोगों से धन जुटाने की गतिविधियों में शामिल थे। यह सामूहिक निवेश योजना (सीआईएस) थी। उन्होंने भूमि विकस के नाम पर पैसा जुटाया था।

आदेश के अनुसार कंपनी ने 31 मार्च, 2009, 31 मार्च, 2010 और 31 मार्च,2011 को क्रमश: 54.1 करोड़ रुपये, 449.41 करोड़ रुपये और 1,087.68 करोड़ रुपये जुटाये।

मामले में सुनवाई कर रहे सेबी के अधिकारी के सर्वाणन ने कहा कि तीन बही-खातों के रिकार्ड से पता चलता है कि कंपनी कम-से-कम 2008-09, 2009-10 और 2010-11 में सामूहिक निवेश योजना चला रही थी। एल्कामिस्ट का गठन 2008 में हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम