SEBI Grade A Notification 2024: 97 अधिकारियों की भर्ती, सेबी ने आवेदन मांगे, जानिए पात्रता, शुल्क और चयन प्रक्रिया

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 26, 2024 03:32 PM2024-03-26T15:32:55+5:302024-03-26T15:37:58+5:30

SEBI Grade A Notification 2024: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इस साल विभिन्न विभागों में 97 अधिकारियों की भर्ती करने के लिए आवेदन मांगे हैं।

SEBI Grade A Notification 97 Vacancy, Eligibility, Fee, Selection Process Application Fee 2024 | SEBI Grade A Notification 2024: 97 अधिकारियों की भर्ती, सेबी ने आवेदन मांगे, जानिए पात्रता, शुल्क और चयन प्रक्रिया

file photo

Highlightsपिछले साल जून में 25 वरिष्ठ पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे थे।आवेदन शुल्क 2024 के बारे में घोषणा सार्वजनिक हो गई है। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग शामिल हैं।

SEBI Grade A Notification 2024: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बड़ी घोषणा की है। ग्रेड 'ए' नौकरी के लिए आवेदन 13 अप्रैल 2024 से स्वीकार किए जाएंगे। विभिन्न विभागों में 97 अधिकारियों की भर्ती करने के लिए आवेदन मांगे हैं। आधिकारिक वेबसाइट https://www.sebi.gov.in/ पर देख सकते हैं। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के लिए काम करने के इच्छुक लोगों के लिए सेबी ग्रेड ए एक महत्वपूर्ण मौका है। पूंजी बाजार नियामक ने इससे पहले पिछले साल जून में 25 वरिष्ठ पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे थे।

सेबी ग्रेड ए आवेदन शुल्क 2024ः आवेदन शुल्क 2024 के बारे में घोषणा सार्वजनिक हो गई है। सामान्य, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस वालों के लिए आवेदन शुल्क रु. 1000 रुपये हैं। एससी, एसटी या पीडब्ल्यूडी लोगों के लिए आवेदन शुल्क रु. 100 हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करने के कई तरीके हैं, जिनमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग शामिल हैं।

सेबी ने इसी महीने जारी सार्वजनिक अधिसूचना में भारतीय नागरिकों से सामान्य, विधि, सूचना प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल, अनुसंधान और आधिकारिक भाग खंड के लिए वर्ग ए (सहायक प्रबंधक) अधिकारी के पद के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन मांगे हैं। सेबी सामान्य खंड में 62, सूचना प्रौद्योगिकी में 24, विधि टीम में पांच और इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल, अनुसंधान और आधिकारिक भाषा विभागों में दो-दो पद पर नियुक्ति करेगा। सेबी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, चयन तीन चरणों में किया जाएगा।

सेबी ग्रेड ए पात्रता 2024 योग्यताः आवेदन करने के लिए आपकी आयु कम से कम 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 1994 को या उसके बाद हुआ होगा। उम्मीदवारों के पास स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक तौर पर जारी होने पर विस्तृत पात्रता मानदंड की जांच करें।

चयन प्रक्रिया 2024ः

प्रारंभिक

मुख्य परीक्षा

साक्षात्कार।

पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा होगी जिसमें दो प्रश्न-पत्र होंगे। इस चरण में चुने गए उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए उपस्थित होंगे। यह ऑनलाइन परीक्षाओं में भी होगा, जिसमें दो प्रश्न-पत्र होंगे। दूसरे चरण में चुने गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। सेबी पिछले कुछ साल से अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रहा है। जुलाई, 2022 में नियामक ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में 24 वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।

जनवरी, 2021 में, बाजार नियामक ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए 120 अधिकारी ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। मार्च, 2020 में नियामक ने 147 वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे और लगभग 1.4 लाख लोगों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था। सेबी का गठन 1988 में किया गया था। हर्षद मेहता घोटाले के कारण 1992 में सेबी अधिनियम पारित होने के बाद सेबी को सांविधिक अधिकार दिए गए थे। 

Web Title: SEBI Grade A Notification 97 Vacancy, Eligibility, Fee, Selection Process Application Fee 2024

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे