लाइव न्यूज़ :

सेबी ने डीएचएफएल के 12 प्रवर्तकों के खिलाफ पारित आदेश की पुष्टि की

By भाषा | Updated: October 22, 2021 23:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को डीएचएफएल के बारह प्रवर्तकों के खिलाफ पारित आदेशों की पुष्टि की, जिसके चलते उन्हें प्रतिभूति बाजार में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इस मामले में विस्तृत जांच लंबित है।

डीएचएफएल के ये प्रवर्तक - कपिल वधावन, धीरज वधावन, राकेश कुमार वधावन, सारंग वधावन, अरुणा वधावन, मालती वधावन, अनु एस वधावन, पूजा डी वधावन, वधावन होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड, वधावन कंसोलिडेटेड होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड, वधावन रिटेल वेंचर प्राइवेट लिमिटेड और वधावन ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड हैं।

सेबी ने इन्हें सितंबर 2020 में पारित एक अंतरिम आदेश में प्रतिभूति बाजार में प्रतिबंधित कर दिया था और उन्हें किसी भी सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी के निदेशक या प्रमोटर के रूप में या सेबी के साथ पंजीकृत किसी भी मध्यस्थ के साथ जुड़ने से भी रोक दिया था।

नियामक ने शुक्रवार को पारित अपने आदेश में कहा कि अंतरिम आदेश पारित होने के बाद लेनदेन ऑडिटर ने अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत की है और प्रारंभिक रिपोर्ट के निष्कर्षों की पुष्टि अंतिम रिपोर्ट में हुई।

सेबी ने कहा, ‘‘अंतिम रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि डीएचएफएल ने कंपनी द्वारा दिए गए फर्जी ऋण से संबंधित खाता-बही की एक अलग प्रति भी तैयार की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव