लाइव न्यूज़ :

सेबी ने कैपिटल मनी मंत्र, कंपनी प्रमुख को प्रतिभूति बाजार से दो वर्ष के लिये प्रतिबंधित किया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली 11 जून बाजार नियामक सेबी ने बाजार नियमों का उल्लघंन करने पर कैपिटल मनी मंत्र और उसके प्रमुख गौरव यादव को दो साल के लिए प्रतिभूति बाजारों से प्रतिबंधित करते हुए निवेशकों से प्राप्त धन वापस करने के लिए कहा है।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपनी जांच में पाया कि कैपिटल मनी मंत्र और उसके एक मात्र मालिक यादव ने नियामक से पंजीकरण प्रमाण पत्र लिए बगैर ही निवेश सलाहकार गतिविधियों को चलाया था।

सेबी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कंपनी ने अक्टूबर 2015 से जुलाई 2017 की अवधि के दौरान ऐसी सेवाओं के माध्यम से निवेशकों से 65 लाख रुपये जुटाए। इस तरह की गतिविधियों में शामिल होकर उसने निवेश सलाहकार (आईए) नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।

नियामक ने कहा, ‘‘कंपनी को इस आदेश के जारी होने के तीन महीने के भीतर ग्राहकों/निवेशकों/शिकायतकर्ता से अपंजीकृत निवेश सलाहकार गतिविधियों के जरिये किसी भी तरह से जुटाए गए धन को वापस करना होगा।’’

सेबी ने इसके अलावा कैपिटल मनी मंत्र और यादव को निवेशकों को धनवापसी के पूरा होने की तारीख से दो साल के लिए प्रतिभूति बाजार में शेयर खरीदने, बेचने या अन्य किसी गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

सेबी ने शुक्रवार को जारी एक अन्य आदेश में ए2जेड इंफ़्रा इंजीनियरिंग कंपनी पर बाजार के नियमों का उल्लघंन करने के लिए आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

नियामक ने केशव शेयर्स एंड स्टॉक्स लिमिटेड और सुरभि रिसॉर्ट्स (सिग्नेचर सत्त्व इंफ्राटेक) पर धोखाधड़ी और अनुचित व्यापार प्रथाओं का निषेध (पीएफयूटीपी) मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए कुल सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

इसके अलावा मल्टीप्लेक्स कैपिटल पर स्टॉक ब्रोकरों से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव