लाइव न्यूज़ :

एसबीआई ने योनो पर वीडियो केवाईसी आधारित बचत खाते की पेशकश की

By भाषा | Updated: April 23, 2021 18:01 IST

Open in App

मुंबई, 23 अप्रैल भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप योनो पर वीडियो केवाईसी आधारित बचत खाता खोलने की सुविधा दी है।

बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह पहल कृत्रिम बुद्धिमत्ता और चेहरे की पहचान तकनीक द्वारा संचालित है, जो पूरी तरह संपर्क रहित तथा कागजी कार्रवाई रहित है।

बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा, ‘‘यह ग्राहकों की सुरक्षा, वित्तीय सुरक्षा और कम लागत सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया एक कदम है। हमें विश्वास है कि यह पहल मोबाइल बैंकिंग में एक नया आयाम जोड़ेगी और ग्राहकों को उनकी बैंकिंग जरूरतों के लिए डिजिटल होने का अधिकार देगी।’’

यह सुविधा बैंक में नया बचत खाता खोलने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी।

इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए योनो (यू ओनली नीड वन) ऐप डाउनलोड करना होगा, और उसके बाद ‘न्यू टू एसबीआई’ पर क्लिक करें और फिर ‘इंस्टा प्लस सेविंग अकाउंट’ को चुनें।

ग्राहकों को ऐप में अपना आधार विवरण दर्ज करना होगा, और आधार प्रमाणीकरण पूरा होने के बाद, उन्हें केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए व्यक्तिगत विवरण इनपुट करना होगा और वीडियो कॉल शेड्यूल करना होगा।

बैंक ने कहा कि वीडियो केवाईसी के सफल होने पर खाता अपने आप खुल जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव