लाइव न्यूज़ :

एसबीआई, आईओसी ने को-ब्रांडेड रूपे डेबिट कार्ड पेश किया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 00:08 IST

Open in App

मुंबई, सात जनवरी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने बृहस्पतिवार को मिलकर एक संपर्करहित सह-ब्रांड रूपे डेबिट कार्ड पेश किया।

बैंक ने बयान में कहा गया है कि देशभर के ग्राहक स्थानीय एसबीआई शाखा में जाकर यह कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

यह एक संपर्करहित कार्ड है और इसमें 5,000 रुपये तक का भुगतान ‘‘टैप’’ के साथ किया जा सकता है।

एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि ‘टैप एंड पे’ प्रौद्योगिकी के साथ यह सह-ब्रांड वाला कार्ड कई आकर्षक लाभ और पेशकश उपलब्ध कराएगा। कार्डधारकों को इससे ईंधन की खरीद पर अच्छा अनुभव होगा।’’

उन्होंने कहा कि सुरक्षित और सुविधाजनक संपर्करहित भुगतान के जरिये यह कार्ड ग्राहकों की रोजाना की खरीदारी को भी सुगम बनाएगा।

इस कार्ड के जरिये इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीदने पर कार्डधारकों को 0.75 प्रतिशत लॉयल्टी अंक मिलेंगे। कार्ड के जरिये ईंधन की मासिक खरीद की कोई सीमा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव