लाइव न्यूज़ :

सफायर फूड्स का शेयर पहले दिन चार प्रतिशत चढ़ा

By भाषा | Updated: November 18, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर सफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड का शेयर बृहस्पतिवार को 1,180 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 14 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ। बाद में कंपनी का शेयर चार प्रतिशत के लाभ के साथ बंद हुआ।

केएफसी और पिज्जा हट श्रृंखला का संचालन करने वाली कंपनी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में इसका निर्गम मूल्य 1,180 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

कंपनी के शेयर ने बीएसई पर 11.10 प्रतिशत की बढ़त लेते हुए 1,311 रुपये के भाव पर शुरुआत की। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 17.25 फीसदी तक बढ़ गया, लेकिन अंत में 3.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,216.05 रुपये पर बंद हुआ।

वही एनएसई पर कंपनी का शेयर 14.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,350 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुआ और बाद में चार प्रतिशत की बढ़त रखते हुए 1,227.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

कंपनी के आईपीओ को पिछले सप्ताह आवेदन के अंतिम दिन 6.62 गुना अभिदान मिला था। कंपनी ने 2,073 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,120-1,180 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी