लाइव न्यूज़ :

सफायर फूड्स के आईपीओ को पहले दिन 49 प्रतिशत अभिदान

By भाषा | Updated: November 9, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर केएफसी और पिज्जा हट जैसी रेस्तरां श्रृंखलाओं का परिचालन करने वाली कंपनी सफायर फूड्स इंडिया लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पहले दिन 49 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, सफायर फूड्स के आईपीओ के पहले दिन मंगलवार को कुल 47,11,212 शेयरों की बोलियां मिलीं। कंपनी की तरफ से 96,63,468 शेयरों की पेशकश की गई है।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड को 2.56 गुना अभिदान मिल गया है। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के खंड में मात्र दो प्रतिशत तथा गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों पर सिर्फ पांच प्रतिशत का अभिदान मिला।

आईपीओ कुल 1,75,69,941 शेयरों का है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,120 से 1,180 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 2,073 करोड़ रुपये जुटेंगे।

सफायर फूड्स ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 933 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी