लाइव न्यूज़ :

सैमसंग स्थानीय शोध-विकास पर देगी ध्यान, नयी विनिर्माण पहल करेगी शुरू

By भाषा | Updated: December 9, 2020 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने बुधवार को देश में ही शोध-विकास पर ध्यान देने और नयी विनिर्माण पहल शुरू करने की बात कही। कंपनी के भारत में परिचालन को दिसंबर में 25 साल पूरे हो रहे हैं।

वित्त वर्ष 2018-19 में 10 अरब डॉलर से अधिक की आय करने वाली सैमसंग ने एक बयान में कहा कि वह भारत में नयी विनिर्माण पहलें शुरू करने के साथ-साथ देश को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और निर्यात केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सैमसंग ने बुधवार को ‘पावरिंग डिजिटल इंडिया’ पहल की शुरुआत की। इसके तहत कंपनी नयी स्थानीय शोध-विकास रणनीति अपनाएगी जिसका लाभ देशभर के छात्रों को होगा। इस रणनीति के तहत स्थानीय स्टार्टअप समुदाय और नयी विनिर्माण पहलों पर विशेष जोर दिया जाएगा।

सैमसंग के प्रवक्ता के मुताबिक, ‘‘ जब हमने 1995 में अपना परिचालन शुरू किया था तब हमारी आय 60 लाख डॉलर थी और आज हम 10 अरब डॉलर की कंपनी बन चुके हैं।’’

नयी रणनीति की घोषणा करते हुए कंपनी के दक्षिण और पश्चिमी एशिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी केन कांग ने कहा, ‘‘ 25 साल पूरे होने के अवसर पर सैमसंग इंडिया उतनी ही युवा और ऊर्जावान है जितना कि यह नया भारत। हमने ‘पावरिंग डिजिटल इंडिया’ का दृष्टिकोण देश की भविष्य की वृद्धि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। सैमसंग देश की वृद्धि में सबसे मजबूत साझेदारी बनी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव