लाइव न्यूज़ :

सैमसंग ने आईआईटी जोधपुर में प्रयोगशाला शुरू की

By भाषा | Updated: November 20, 2020 17:25 IST

Open in App

जयपुर, 20 नवंबर प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग इंडिया ने आईआईटी-जोधपुर में विशेष प्रयोगशाला शुरू की है, जहां विद्यार्थियों को अगमेंटेड रियलिटी व वर्चुअल रियलिटी (एआर/वीआर) जैसी नयी प्रौद्योगिकियों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कंपनी द्वारा यहां जारी बयान के अनुसार सैमसंग इंडिया ने शुक्रवार को आईआईटी-जोधपुर में सैमसंग एआर-वीआर इनोवेशन लैब शुरू की।

इसके साथ ही सैमसंग डिजिटल एकेडमी पहल के तहत खुलने वाली ऐसी प्रयोगशालाओं की कुल संख्या सात हो गई है।

बयान के मुताबिक इस नयी प्रयोगशाला में विद्यार्थियों को अगमेंटेड रियलिटी एंड वर्चुअल रियलिटी (एआर/वीआर) जैसी नई प्रौद्योगिकियों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें उद्योग से संबंधित कौशल सिखने और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने में सहायता मिलेगी।

बयान के अनुसार कंपनी अपने सैमसंग डिजिटल एकेडमी कार्यक्रम के तहत अभी तक दिल्ली, कानपुर, हैदराबाद, खड़गपुर, रुड़की और गुवाहाटी आईआईटी में छह ऐसी प्रयोगशालाएं शुरू कर चुकी हैं। इन प्रयोगशालाओं में अब तक 800 से ज्यादा आईआईटी के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। निकट भविष्य में कई और ऐसी प्रयोगशालाओं की स्थापना की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना