लाइव न्यूज़ :

सैमसंग इंडिया ने कर्नाटक को चिकित्सा किट, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर दिये

By भाषा | Updated: May 20, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसने कोविड-19 के खिलाफ जारी लड़ाई में मदद के लिए कर्नाटक को 14,000 चिकित्सा किट, 24 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और 150 ऑक्सीजन सिलिंडर दान में दिये हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि कर्नाटक सरकार के मुताबिक घरों में थलग रहकर इलाज करा रहे कोविड-19 मरीजों को ये चिकित्सा किट उपलब्ध कराये जायेंगे।

सैमसंग अनुसंधान एवं विकास संसथान, बेंगलूरू (एसआरआई-बी) दक्षिण कोरिया के बाहर कंपनी का सबसे बड़ा अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र है और उसने कर्नाटक सरकार को चिकित्सा किट दान करने के लिए श्रीमद राजचंद्र सर्वमंगल ट्रस्ट के साथ गठबंधन किया है।

एसआरआई-बी ने कोविड राहत के लिए काम कर रहे धर्मार्थ अस्पतालों को 14 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर दिए हैं जबकि बाकी 10 कंसन्ट्रेटर कर्नाटक सरकार को सौंपे गए हैं।

बयान में कहा गया है कि ये आक्सजीन कंसन्ट्रेटर सीधे दक्षिण कोरिया से विमान से यहां पहुंचे हैं और इनका इस्तेमाल समाज के गरीब तबके के मरीजों के इलाज में किया जायेगा।

सैमसंग ने इससे पहले 100 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 3,000 आक्सीजन सिलेंडर और दस लाख एलडीएस सिरिंज कुल मिलाकर 50 लाख डालर (37 करोड रुपये) केन्द्र और राज्य सरकारों को उपलब्ध कराये हैं।

दक्षिण कोरिया की यह प्रमुख कंपनी भारत में अपने 50,000 कर्मचारियों और लाभार्थियों के टीकाकरण की लागत वहन करने की भी घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव