लाइव न्यूज़ :

सैमको को फ्लेक्सी फंड से 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद

By भाषा | Updated: December 12, 2021 18:23 IST

Open in App

कोलकाता, 12 दिसंबर म्युचुअल फंड बाजार की नई कंपनी सैमको को अगले महीने उतारे जाने वाले अपने फ्लेक्सी-कैप फंड से 5,000 करोड़ रुपये जुटाए जाने की उम्मीद है।

सैमको एएमसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमेश कुमार मेहता ने पीटीआई-भाषा से कहा कि निवेशकों एवं वितरकों से मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए इस कंपनी के फ्लेक्सी-कैप फंड को अच्छा समर्थन मिलने की उम्मीद है।

मेहता ने कहा कि यह फंड 17 जनवरी को बाजार में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फंड के तहत 16 घरेलू कंपनियों और नौ विदेशी कंपनियों के शेयरों में निवेश करने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि कंपनी के परीक्षण में एनएसई 500 में शामिल 40 कंपनियों के ही शेयर खरे साबित हुए हैं।

मेहता के मुताबिक, पिछले 20 वर्षों में म्युचुअल फंड उद्योग में अत्यधिक पूंजी लगी है और अल्पकाल में लगने वाले झटकों के बावजूद इसकी वृद्धि जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार विदेशी संस्थागत निवेशकों के बिकवाल होने के बावजूद जुझारू बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव