सदाशिव नायक फ्यूचर रिटेल के सीईओ नियुक्त

By भाषा | Published: August 25, 2021 09:51 PM2021-08-25T21:51:16+5:302021-08-25T21:51:16+5:30

Sadashiv Nayak appointed CEO of Future Retail | सदाशिव नायक फ्यूचर रिटेल के सीईओ नियुक्त

सदाशिव नायक फ्यूचर रिटेल के सीईओ नियुक्त

फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) ने बुधवार को कहा कि सदाशिव नायक को कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। फ्यूचर ग्रुप की इस कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में नायक को सीईओ नियुक्त किये जाने को मंजूरी दे दी गयी। उनकी नियुक्ति बुधवार से प्रभाव में आ गयी है। नायक फ्यूचर ग्रुप के साथ 17 साल से अधिक समय से जुड़े हुए हैं। पिछले आठ वर्ष से बिग बाजार के सीईओ हैं। फ्यूचर रिटेल, बिग बाजार, एफबीबी, फूडहॉल, ईजीडे और नीलगिरी के नाम से खुदरा दुकानें संचालित करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sadashiv Nayak appointed CEO of Future Retail

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Future Group