लाइव न्यूज़ :

दक्षेस ने मत्स्य पालन में जलवायु संकट को कम करने के लिए तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया

By भाषा | Updated: August 5, 2021 23:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के सदस्य देशों ने बृहस्पतिवार को मत्स्य पालन पर जलवायु संकट के प्रभाव को कम करने के लिए तकनीक को अपनाने पर जोर दिया तथा क्षेत्रीय सहयोग की इच्छा जताई।

दक्षेस कृषि केंद्र (एसएसी) द्वारा आयोजित भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भूटान के मत्स्य वैज्ञानिकों की एक परामर्श बैठक में मत्स्य पालन और जलीय कृषि में जलवायु के अनुकूल प्रौद्योगिकियों को तत्काल अपनाने की जरूरत बतायी।

बैठक में भारत ने जलीय कृषि और मत्स्य पालन के क्षेत्र में सुधार के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जैव-सूचना विज्ञान, आनुवंशिक और जैव प्रौद्योगिकी उपकरणों की जरूरत पर बल दिया।

एसएसी के निदेशक मोहम्मद बक्तियर हुसैन ने एक बयान में कहा, ‘‘सदस्य देशों ने राष्ट्रों के बीच क्षेत्रीय सहयोग की मांग की है और जलवायु परिवर्तन के समय में हर संभव तरीके से नतीजों की जांच और ज्ञान का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच की मांग की है।’’

भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका ने गहरे समुद्र में मत्स्य पालन के लिए क्षमता निर्माण की बात कही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव