लाइव न्यूज़ :

एस कृष्णन टाइटन के निदेशक मंडल में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त

By भाषा | Updated: December 11, 2021 16:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर घड़ी और आभूषण कंपनी टाइटन ने एस कृष्णन को अपने निदेशक मंडल में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है। वह वर्तमान में तमिलनाडु सरकार के उद्योग विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं।

कृष्णन की नियुक्ति तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (टीआईडीसीएओ) की ओर से नामित एन मुरुगनंदम के स्थान पर हुई है। उनकी नियुक्ति 10 दिसंबर, 2021 से प्रभावी है।

एस कृष्णन अगली वार्षिक आम बैठक तक अपने पद पर बने रहेंगे, जिसमें निदेशक पद पर उनकी नियुक्ति को शेयरधारकों की मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

कृष्णन वर्ष 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। वह तमिलनाडु सरकार और भारत सरकार के विभिन्न विभागों में कई प्रमुख पदों पर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर