लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया हुआ मजबूत, नौ पैसे की बढ़त के साथ 86.43 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2025 11:09 IST

Rupee vs Dollar: सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे बढ़कर 86.43 पर पहुंच गया

Open in App

Rupee vs Dollar: रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.43 पर पहुंच गया। अमेरिका-भारत शुल्क वार्ता के केंद्र में बने रहने के कारण स्थानीय मुद्रा में तेजी हालांकि सीमित रही। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है, क्योंकि आयातकों की ओर से डॉलर की मांग जारी रहने से अमेरिकी डॉलर, रुपये के मुकाबले मजबूत बना हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सकारात्मक रुख के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 86.43 के स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को 12 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.52 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.61 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 67.43 अंक की गिरावट के साथ 81,395.66 अंक पर जबकि निफ्टी 14.25 अंक फिसलकर 24,851.25 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,979.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरबिजनेसमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित