लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे चढ़ा

By भाषा | Updated: July 16, 2021 11:30 IST

Open in App

मुंबई, 16 जुलाई भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे चढ़कर 74.51 के स्तर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 74.53 पर खुली और फिर टूटकर 74.51 पर पहुंच गई, जो पिछले बंद के मुकाबले केवल तीन पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.54 पर बंद हुआ था।

इसी बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की कमी के साथ 92.56 पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक शुरुआती सत्र में 53,290.81 की ऊंचाई छूने के बाद, 111.60 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 53,270.45 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 33.60 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 15,957.80 पर पहुंच गया।

वहीं अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 73.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव