लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे टूटा

By भाषा | Updated: November 19, 2020 10:56 IST

Open in App

मुंबई 19 नवंबर घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख के चलते रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 13 पैसे टूटकर 74.32 के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.28 पर खुला और बढ़त हासिल करते हुए 74.23 के स्तर पर पहुंच गया। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.32 के स्तर को छुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे कम है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.19 के स्तर पर बंद हुआ था।

अमेरिकी दिग्गज दवा कंपनी फाइजर और उसके जर्मन साझेदार बायोएनटेक ने कहा कि उन्होंने अपनी कोविड-19 वैक्सीन के तीसरे चरण का अध्ययन पूरा कर लिया है।

इस सकारात्मक खबर के बावजूद यूरोप और अमेरिका में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत बढ़कर 92.46 के स्तर पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को सकल आधार पर 3,071.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...