लाइव न्यूज़ :

रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 73.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: December 11, 2020 17:15 IST

Open in App

मुंबई, 11 दिसंबर घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौटने के बीच अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया प्रति डॉलर दो पैसे की तेजी दर्शाता 73.64 पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में सीमित दायरे में कारोबार के बीच सुबह रुपया, प्रति डालर 73.65 पर खुला और 73.56 से 73.71 के दायरे में घट बढ के बाद समाप्ति पर पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की तेजी के साथ 73.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपये की विनिमय दर नौ पैसे की गिरावट के साथ 73.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुयी थी।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 90.93 हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेसेक्स 139.13 अंक की तेजी दर्शाता 46,099.01 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए है। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बृहस्पतिवार को 2,259.98 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50.52 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट