लाइव न्यूज़ :

रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 73.56 पर बंद

By भाषा | Updated: December 18, 2020 16:49 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के लगातार निवेश और घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच रुपये की विनिमय दर शुक्रवार को तीन पैसे की बढ़त के साथ 73.56 प्रति डालर पर बंद हुई।

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार प्रति डॉलर 73.55 रुपये पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान दर 73.49-73.57 के बीच रही।कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की बढ़त लेकर 73.56 पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को बंद के समय विनिमय दर 73.59 रुपये प्रति डालर थी।

इस बीच अन्य छह वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला सूचकांक 0.20 प्रतिशत की बढ़त लेकर 90.00 अंक पर रहा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग की उपाध्यक्ष (धातु, ऊर्जा और मुद्रा शोध) सुगंधा सचदेव ने कहा, ‘‘ डॉलर के मूल्य में कमी और शेयर बाजारों में विदेशी निवेशकों के पैसे डालने से रुपय को मजबूती मिली है।’’

घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई सेंसेक्स 70.35 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,960.69 अंक पर और एनएसई निफ्टी 19.85 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 13,760.55 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 2,355.25 करोड़ रुपये की खरीद की।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 0.21 प्रतिशत गिरकर 51.39 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक