लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे टूटकर 74.90 अंक पर बंद

By भाषा | Updated: October 22, 2021 19:27 IST

Open in App

मुंबई, 22 अक्टूबर कच्चा तेल कीमत के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की मामूली गिरावट के साथ 74.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.82 रुपये पर खुला तथा कारोबार के दौरान यह 74.69 से 74.94 रुपये के दायरे में रहा। अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे के नुकसान से 74.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया मामूली एक पैसे की तेजी के साथ 74.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

वैश्विक मानक माने जाने वाले, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 84.97 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत घटकर 93.60 रह गया।

साप्ताहिक आधार पर, डॉलर के मुकाबले रुपये में 36 पैसे की तेजी आई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘भारतीय रुपया शुक्रवार को भी कमजोर था, लेकिन एशियाई मुद्राओं के मजबूत होने के कारण साप्ताहिक आधार पर रुपये में बढ़त दर्ज हुई जबकि इसमें पिछले लगातार चार सप्ताह में नुकसान दर्ज हुआ था। डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं में विशेष रूप से चीनी युआन चार महीने के उच्च स्तर पर जा पहुंचा।’’

परमार ने कहा कि रुपये में एक निश्चित दायरे में कारोबार होने की उम्मीद है क्योंकि एक ओर तो आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) और क्यूआईपी (पात्र संस्थागत नियोजन) से देश में डॉलर का अच्छा प्रवाह हो सकता है, जबकि दूसरी ओर तेल विपणन कंपनियों की माह के अंत में डॉलर मांग देखी जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव