लाइव न्यूज़ :

रुपया 74.46 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद

By भाषा | Updated: November 15, 2021 19:55 IST

Open in App

मुंबई, 15 नवंबर घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया और यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले यह 74.46 प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ।

हालांकि, बाजार सूत्रों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने से रुपये को कुछ समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.38 के स्तर पर खुला और कारोबार के दौरान रुपये में 74.31 से लेकर 74.50 रुपये के दायरे में घटबढ़ हुई। अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया मात्र एक पैसे की गिरावट के साथ 74.46 रुपये प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। रुपये का पिछले शुक्रवार को बंद भाव 74.45 रुपये प्रति डॉलर था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 32.02 अंक की तेजी के साथ 60,718.71 अंक पर बंद हुआ।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत घटकर 95.06 रह गया।

कोटक सिक्योरिटीज में करेंसी डेरिवेटिव्स एंड ब्याज दर डेरिवेटिव्स के उपाध्यक्ष अनिंद्य बनर्जी ने कहा, "इस कम कारोबारी सत्र वाले सप्ताह के दौरान हमें हाजिर बाजार में 74.20 और 74.75 की मूल्य सीमा रहने की उम्मीद हैं।"

इस बीच, थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर में पांच महीने के उच्च स्तर 12.54 प्रतिशत पर पहुंच गई।

मोतीलाल ओस्वाल सर्विसेज के फॉरेक्स और सर्राफा विश्लेषक के गौरांग सोमैया ने कहा, "रुपया एक सपाट रुख के साथ खुला, लेकिन सत्र के उत्तरार्ध में मुद्रास्फीति में तेजी आने के बाद इसमें गिरावट आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल