लाइव न्यूज़ :

रुचि सोया ने स्वास्थ्य लाभ वाले खाद्य बाजार में कदम रखा, शुरुआत में 10 उत्पाद पेश करेगी

By भाषा | Updated: June 2, 2021 22:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून रुचि सोया इंडस्ट्रीज ने बुधवार को कहा कि उसने स्वास्थ्य लाभ से जुड़े खाद्य उत्पादों के क्षेत्र में कदम रखा है और शुरुआत में 'पतंजलि' एवं 'न्यूट्रेला' ब्रांड के तहत 10 उत्पाद पेश करेगी।

कंपनी का लक्ष्य अगले एक साल में विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में कई उत्पाद पेश करना है।

रुचि सोया इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा, "कंपनी शुरुआत में विटामिन बी12, आयरन कॉम्प्लेक्स, विटामिन डी, विटामिन सी एवं जिंक कॉम्प्लेक्स, दैनिक सक्रियता, दैनिक ऊर्जा, वजन वृद्धि और ओमेगा सहित 10 उत्पाद पेश कर रही है।"

उसने कहा कि सभी उत्पाद 100 प्रतिशत शाकाहार पोषण देते हैं। कंपनी की योजना इन 10 उत्पादों की पैकेजिंग, प्रचार, विज्ञापन और विपणन के लिए 'पतंजलि' एवं 'न्यूट्रेला' ब्रांड नाम का इस्तेमाल करने की है।

कंपनी ने कहा कि उसने 'पतंजलि' ब्रांड का इस्तेमाल करने के लिए लाइसेंस हासिल किया है। इसके लिए वह पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (पीएएल) को अपने शुद्ध विनिर्मित मात्रा में से एक प्रतिशत रॉयल्टी का भुगतान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें