लाइव न्यूज़ :

राउरकेला इस्पात संयंत्र की उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना

By भाषा | Updated: September 5, 2021 16:31 IST

Open in App

राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) अपनी वार्षिक तप्त धातु उत्पादन क्षमता को 45 लाख टन के मौजूदा स्तर से बढ़ाकर 48.55 लाख टन वार्षिक करने की योजना बना रहा है। आरएसपी ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में स्थित संयंत्र में कच्चे इस्पात का उत्पादन 42 लाख टन सालाना से बढ़कर 48.5 लाख टन हो जाएगा और बिक्री योग्य इस्पात का उत्पादन 38.80 लाख टन से 43.25 लाख टन हो जाएगा। परियोजना के हिस्से के रूप में जिन नई इकाइयों की योजना बनाई गई है, उनमे कोक ओवन बैटरी, स्टील मेल्टिंग शॉप, ऑक्सीजन संयंत्र शामिल हैं। साथ ही मौजूदा ब्लास्ट फर्नेस की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी उपायों को अपनाया जाएगा। इसके अलावा नयी प्लेट मिल में तीन लाख टन क्षमता का एक सामान्यीकरण फर्नेस भी स्थापित किया जाएगा ताकि अलग-अलग बाजार क्षेत्रों की मांग को पूरा किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा