लाइव न्यूज़ :

आर के सिंह ने आरा में अस्पतालों के लिए 50 आक्सीजन सिलिंडर, 50 कंसन्ट्रेटर्स की व्यवस्था की

By भाषा | Updated: May 22, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कोविड ​​​​-19 महामारी के बीच बिहार के अपने संसदीय क्षेत्र आरा में अस्पतालों द्वारा उपयोग के लिए 50 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स और 50 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए हैं। उनके कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उनके कार्यालय ने ट्वीट किया कि अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों की मदद करने और जीवन बचाने के अपने प्रयासों को मजबूत करते हुए, बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री ने आरा में अस्पतालों द्वारा उपयोग के लिए 50 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स और 50 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की है।

यह उच्च गुणवत्ता वाले आयातित ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स और सिलेंडर अगले दो-तीन दिनों में जिला प्रशासन को सौंप दिए जाएंगे।

अलग से, बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकारी उपक्रम, पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) ने पूरे भारत भर में अपने कर्मचारियों को समय पर मदद करने के लिए सक्रिय रूप से विभिन्न पहल की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव