लाइव न्यूज़ :

ईंधन की बढ़ती कीमतों से वाहन उद्योग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा: सियाम

By भाषा | Updated: July 14, 2021 19:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली 14 जुलाई वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने बुधवार को कहा कि देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों से क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इससे वाहनों की मांग में कमी आएगी।

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने सरकार को मांग आधारित नीति के बजाय फिटनेस आधारित स्क्रैप नीति का भी सुझाव दिया है।

सियाम के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने ‘ऑनलाइन’ संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘ईंधन की कीमतें बढ़ने से हमारे उद्योग पर दुर्भाग्य से नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हमें नहीं पता कि इस तरह की स्थिति कब तक चलेगी। लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि ईंधन की कीमतें जल्द से जल्द कम होंगी।’’

उन्होंने कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 90 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचने पर कहा कि इससे वाहन उद्योग प्रभावित होगा।

केनिची ने कहा, ‘‘हमें बाजार में मांग को ध्यान से देखना होगा। क्योंकि ईंधन की बढ़ती कीमतों से लोग निजी वाहन का इस्तेमाल करने से बचेंगे। यह हमारे लिए बड़ी चिंता का विषय हैं।’’

उन्होंने सरकार द्वारा इस वर्ष मार्च में घोषित वाहन कबाड़ नीति में वाहनों की ‘फिटनेस’ पर ध्यान देने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक