लाइव न्यूज़ :

2019 में कोविड से पहले के स्तर के मुकाबले खुदरा बिक्री 79 प्रतिशत घटी

By भाषा | Updated: June 15, 2021 12:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून भारतीय खुदरा विक्रेता संघ (आरएआई) के एक सर्वेक्षण के मुताबिक कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते कई राज्यों में लॉकडाउन के कारण भारत में खुदरा बिक्री 2019 में कोविड से पहले के स्तर के मुकाबले 79 प्रतिशत घट गई।

आरएआई ने एक बयान में कहा कि बिक्री में गिरावट पश्चिम और उत्तर भारत में सबसे अधिक थी, जहां मई 2019 के मुकाबले पिछले महीने बिक्री में 83 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी।

समीक्षाधीन अवधि में पूर्वी क्षेत्र में 75 प्रतिशत और दक्षिण में 73 प्रतिशत गिरावट हुई।

मई 2021 में गिरावट, अप्रैल 2021 के मुकाबले काफी तेज थी। अप्रैल 2021 में बिक्री एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 49 प्रतिशत घटी थी।

आरएआई के मुताबिक बिक्री में सबसे तेज गिरावट सौदर्य उत्पादों में आई, जबकि खाद्य उत्पादों में सबसे कम असर पड़ा।

आरएआई के सीईओ कुमार राजागोपालन ने कहा कि खुदरा कारोबारियों को जून में कुछ सुधार की उम्मीद है, हालांकि उद्योग को विभिन्न सरकारी निकायों के समर्थन की दरकार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक