लाइव न्यूज़ :

कृषि, ग्रामीण मजदूरों की खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में मामूली घटी

By भाषा | Updated: May 20, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई कृषि और ग्रामीण मजूदरों की खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में खाद्य वस्तुओं के सस्ता होने के चलते मामूली रूप से कम होकर क्रमशः 2.66 प्रतिशत और 2.94 प्रतिशत रही।

श्रम मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ‘‘सीपीआई-एएल (कृषि मजदूरों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) और सीपीआई-आरएल (ग्रामीण मजदूरों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) पर आधारित मुद्रास्फीति की दर अप्रैल 2021 में घटकर क्रमश: 2.66 प्रतिशत और 2.94 प्रतिशत रह गई, जो मार्च 2021 में क्रमश: 2.78 प्रतिशत और 2.96 प्रतिशत थी।’’

सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल पर आधारित खाद्य मुद्रास्फीति अप्रैल 2021 में क्रमश: 1.24 फीसदी और 1.54 फीसदी रही।

इस सूचकांक में एक राज्य से दूसरे राज्य में अंतर हो सकता है। कृषि श्रमिकों के मामले में सूचकांक में 16 राज्यों में एक से लेकर 17 अंक की वृद्धि हुई जबकि चार राज्यों में एक से चार अंक की गिरावट भी आई। तमिलनाडु 1,249 अंक पर सबसे ऊपर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश 813 अंक के साथ सबसे नीचे रहा।

ग्रामीण श्रमिकों के मामले में सूचकांक में 17 राज्यों में 1 से 18 अंक की वृद्धि हुई जबकि तीन राज्यों में एक से चार अंक की गिरावट दर्ज की गई। इसमें भी 1,233 अंक के साथ तमिलनाडु सबसे ऊपर रहा जबकि बिहार 851 अंक के साथ सूची में सबसे नीचे रहा। कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के मामले में सूचकांक में सबसे ज्यादा 17 और 18 अंक की वृद्धि पश्चिम बंगाल में दर्ज की गई। चावल, सरसों तेल, जलाने की लकड़ी, मिट्टी तेल और सब्जियों एवं फल के दाम बढ़ने से सूचकांक में वृद्धि हुई।

वहीं दूसरी तरफ कृषि श्रमिकों के सूचकांक में सबसे ज्यादा गिरावट आंध्र प्रदेश में आई और ग्रामीण श्रमिकों के सूचकांक में आंध्रप्रदेश और त्रिपुरा में चार अंक की गिरावट दर्ज की गई। इनमें चावल, प्याज, कपास मिल साड़ी, फल एवं सब्जियों के दाम घटने से गिरावट दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव