लाइव न्यूज़ :

देश में नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता एक लाख मेगावाट के पार

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश ने बृहस्पतिवार को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस दिन नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित उत्पादन क्षमता एक लाख मेगावाट को पार कर गयी। इसके साथ भारत नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता के मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

उल्लेखनीय है कि देश ने 2022 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 1,75,000 मेगावाट पहुंचाने का महत्वकांक्षी लक्ष्य रखा है।

बयान के अनुसार, ‘‘बड़ी जल विद्युत परियोजाओं को छोड़कर देश में कुल नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता एक लाख मेगावाट को पार कर गयी है। भारत आज नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता के मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।’’

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में स्थापित क्षमता के मामले में भारत, दुनिया में पांचवें तथा पवन ऊर्जा के मामले में चौथे स्थान पर है।’’

बिजली मंत्री आर के सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘देश के बिजली क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक दिन। हमारी स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता (बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं को छोड़कर) एक लाख मेगावाट को पार कर गयी है...।’’

बयान के अनुसार देश में नवीकरणीय ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता जहां एक लाख मेगावाट पहुंच गयी है, वहीं 50,000 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं निर्माणधीन हैं। जबकि 27,0000 मेगावाट निविदा की प्रक्रिया में है। अगर बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं को शामिल किया जाए, स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़कर 1,46,000 मेगावाट पहुंच जाएगी।

देश ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में 2030 तक 4,50,000 मेगावाट क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव