लाइव न्यूज़ :

रिलायंस रिटेल ने नेटमेड की बड़ी हिस्सेदारी खरीदी, लगाए 620 करोड़ रु़पये

By भाषा | Updated: August 19, 2020 15:39 IST

विटालिक हेल्थ और उसकी सभी अनुषंगियों को नेटमेड्स के नाम से जाना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देविटालिक और इसकी अनुषंगी कंपनियां 2015 से काम कर रही हैं।ये कंपनियां दवा वितरण, बिक्री और इससे जुड़ी सेवाओं के क्षेत्र में काम कर रही हैं।

 रिलायस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने डिजिटल फर्मा मार्किट प्लेस नेटमेड्स में 620 करोड़ रुपये में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटड ने मंगलवार देर शाम जारी वक्तव्य में यह जानकारी दी। कंपनी के बयान में कहा गया है कि इस निवेश के जरिये उसने विटालिक की करीब 60 प्रतिशत और इसकी अनुषंगी कंपनियों - ट्रेसरा हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड, नेटमेड्स मार्केट प्लेस लिमिटेड और डाढा फार्मा डिस्ट्रीब्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में शत प्रतिशत प्रत्यक्ष इक्विटी शेयर पूंजी की गई है।

विटालिक हेल्थ और उसकी सभी अनुषंगियों को नेटमेड्स के नाम से जाना जाता है। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) के निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, ‘‘यह निवेश भारत में सभी तक डिजिटल पहुंच सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता से मेल खाता है। नेटमेड्स के शामिल होने से रिलायंस रिटेल की अच्छी गुणवत्ता और सस्ते स्वास्थ्य सेवा उत्पाद और सेवायें उपलब्ध कराने की क्षमता बढ़ेगी। इसके साथ ही कंपनी का डजिटल कामर्स का दायरा भी बढ़ेगा और उसमें दैनिक आवश्यक उपभोग की ज्यादातर वस्तुयें शामिल होंगी।’’

विटालिक और इसकी अनुषंगी कंपनियां 2015 से काम कर रही हैं। ये कंपनियां दवा वितरण, बिक्री और इससे जुड़ी सेवाओं के क्षेत्र में काम कर रही हैं। इसकी अनुषंगी कंपनियां आनलाइन फार्मेसी प्लेटफार्म - नेटमेड्स- को चलाती हैं जिससे कि ग्राहकों को फार्मासिस्ट से जोड़ा जाता है और उन्हें दरवाजे पर दवाइयां, पोषक एवं स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद पहुंचाये जाते हैं। 

टॅग्स :रिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

कारोबारअनिल अंबानी ग्रुप के CFO अशोक पाल गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का एक्शन

कारोबारमुसीबत में फंसे अनिल अंबानी, बैंक ऑफ बड़ौदा ने RCom के लोन अकाउंट को धोखाधड़ी घोषित किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?