लाइव न्यूज़ :

रिलायंस इंडस्ट्रीज का रिकॉर्ड मुनाफा, 9 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण वाली बनी पहली भारतीय कंपनी

By भाषा | Updated: October 18, 2019 19:20 IST

। बंबई शेयर बाजार में शुक्रवार को दिन में कारोबार के दौरान कंपनी का बाजार पूंजीकरण 9,05,214 पर पहुंच गया। हालांकि, दिन में कारोबार बंद होने के समय कंपनी का बाजार पूंजीकरण 8,97,179.47 करोड़ रुपये रह गया।

Open in App
ठळक मुद्देअगस्त, 2018 में रिलायंस इंडस्ट्रीज आठ लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण पार करने वाली पहली घरेलू कंपनी बनी थी। । रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद 7,71,996.87 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ टीसीएस दूसरे स्थान पर रही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज दिन में कारोबार के दौरान नौ लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। बंबई शेयर बाजार में शुक्रवार को दिन में कारोबार के दौरान कंपनी का बाजार पूंजीकरण 9,05,214 पर पहुंच गया। हालांकि, दिन में कारोबार बंद होने के समय कंपनी का बाजार पूंजीकरण 8,97,179.47 करोड़ रुपये रह गया।

वित्तीय परिणामों की घोषणा से पहले देश की सबसे मूल्यवान कंपनी का शेयर 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,415.30 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान एक समय कंपनी का शेयर 2.28 प्रतिशत बढ़कर 1,428 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।

अगस्त, 2018 में रिलायंस इंडस्ट्रीज आठ लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण पार करने वाली पहली घरेलू कंपनी बनी थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद 7,71,996.87 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ टीसीएस दूसरे स्थान पर रही।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष दस कंपनियों की सूची में एचडीएफसी बैंक (6,72,466.30 करोड़ रुपये), हिंदुस्तान यूनिलीवर (4,55,952.72 करोड़ रुपये) एचडीएफसी (3,61,801.97 करोड़ रुपये), इन्फोसिस (3,29,751.88 करोड़ रुपये), कोटक महिंद्रा बैंक (3,08,708.32 करोड़ रुपये), आईटीसी (3,02,861.98 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (2,82,783.39 करोड़ रुपये) और बजाज फाइनेंस (2,39,947.60 करोड़ रुपये) का स्थान रहा। 

टॅग्स :रिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

कारोबारअनिल अंबानी ग्रुप के CFO अशोक पाल गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का एक्शन

कारोबारमुसीबत में फंसे अनिल अंबानी, बैंक ऑफ बड़ौदा ने RCom के लोन अकाउंट को धोखाधड़ी घोषित किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?