Reliance Foundation: 27 राज्यों के 5000 छात्रों को छात्रवृत्ति, स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान करीब 200000 रुपये देगा रिलायंस फाउंडेशन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 22, 2023 04:56 PM2023-05-22T16:56:08+5:302023-05-22T16:57:10+5:30

Reliance Foundation: कुल 5,000 छात्रवृत्ति के लिए 4,984 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले लगभग 40,000 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।

Reliance Foundation Scholarship 5000 students from 27 states give about 200000 rupees to first year undergraduate students during their studies | Reliance Foundation: 27 राज्यों के 5000 छात्रों को छात्रवृत्ति, स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान करीब 200000 रुपये देगा रिलायंस फाउंडेशन

विभिन्न विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है।

Highlightsरिलायंस फाउंडेशन छात्रवृत्ति विद्यार्थी की योग्यता और आर्थिक स्थिति के आधार पर दी जाती है।  छात्रवृत्ति के लिए लड़कियों और लड़कों को समान प्रतिनिधित्व दिया गया है।विभिन्न विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है।

Reliance Foundation:रिलायंस फाउंडेशन 27 राज्यों के 5,000 छात्रों को छात्रवृत्ति देगा। इसके तहत स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान करीब दो लाख रुपये दिए जाएंगे। रिलायंस फाउंडेशन ने दिसंबर 2022 में घोषणा की थी कि वह अगले 10 वर्षों के दौरान 50 हजार छात्रवृत्तियां देगा।

छात्रवृत्ति के लिए चयनित विद्यार्थियों को पूर्व छात्रों के नेटवर्क से भी जोड़ा जाएगा। रिलायंस फाउंडेशन के सीईओ जगन्नाथ कुमार ने कहा ''हमें उम्मीद है कि रिलायंस फाउंडेशन छात्रवृत्ति युवाओं के सपनों को नए पंख देगी। भारत के विभिन्न भौगोलिक इलाकों में विभिन्न विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है।''

उन्होंने आगे कहा, ''छात्रवृत्ति के लिए लड़कियों और लड़कों को समान प्रतिनिधित्व दिया गया है। हम चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हैं और हमें विश्वास है कि वे अपने सपनों को साकार करने के साथ ही भारत की प्रगति में भी योगदान करेंगे।''

रिलायंस फाउंडेशन छात्रवृत्ति विद्यार्थी की योग्यता और आर्थिक स्थिति के आधार पर दी जाती है। कुल 5,000 छात्रवृत्ति के लिए 4,984 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले लगभग 40,000 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। 

Web Title: Reliance Foundation Scholarship 5000 students from 27 states give about 200000 rupees to first year undergraduate students during their studies

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे