लाइव न्यूज़ :

भारत में 2020-21 में वाहनों का पंजीकरण 30 प्रतिशत घटकर 1.52 करोड़ इकाई रहा: फाडा

By भाषा | Updated: May 10, 2021 12:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने सोमवार को कहा कि भारत में वाहनों का कुल पंजीकरण 2020-21 में 29.85 प्रतिशत घटकर 1,52,71,519 इकाई रह गया, जो पिछले आठ वर्षों में सबसे कम है।

वित्त वर्ष 2019-20 में कुल 2,17,68,502 वाहनों का पंजीकरण हुआ था।

फाडा ने एक बयान में कहा कि इस दौरान ट्रैक्टर को छोड़कर सभी श्रेणी के वाहनों के पंजीकरण में कमी हुई। इस दौरान दोपहिया वाहनों का पंजीकरण 31.51 प्रतिशत, तिपहिया वाहनों का पंजीकरण 64.12 प्रतिशत, वाणिज्यिक वाहनों का पंजीकरण 49.05 प्रतिशत और यात्री वाहनों का पंजीकरण 13.96 प्रतिशत घटा। ये आंकड़ा पिछले आठ वर्षों में सबसे कम है।

समीक्षाधीन अवधि में यात्री वाहनों का पंजीकरण 23,86,316 इकाई रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 27,73,514 इकाई था।

हालांकि, ट्रैक्टर का पंजीकरण पिछले वित्त वर्ष में 16.11 प्रतिशत बढ़कर 6,44,779 इकाई हो गया, जो इससे पिछले वर्ष में 5,55,315 इकाई था।

फाडा ने कहा कि चूंकि अप्रैल 2020 में भारत में लॉकडाउन था, और इस दौरान एक भी वाहन नहीं बिका और इसलिए पिछले साल के मुकाबले इन आंकड़ों की तुलना नहीं की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव