लाइव न्यूज़ :

नयी कंपनियों का पंजीकरण 2020-21 में 26 प्रतिशत बढ़ा: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर कंपनी कानून के तहत गठित नयी कंपनियों की संख्या 2020-21 में इससे पिछले साल के मुकाबले 26 प्रतिशत बढ़कर 1.55 लाख से अधिक हो गई। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

रूबिक्स डाटा साइंसेस ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि पिछले वित्त वर्ष में कंपनियों के पंजीकरण के मामले में शुरूआत धीमी रही और अप्रैल 2020 में केवल 3,209 कंपनियों का पंजीकरण हुआ। लेकिन मार्च 2021 में यह संख्या रिकार्ड 17,324 तक पहुंच गयी।

इसमें कहा गया है, ‘‘भारत में वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 1,55,377 नयी कंपनियों का पंजीकरण हुआ। यह इससे पूर्व वित्त वर्ष में पंजीकृत 1,22,721 कंपनियों की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक है।’’

रूबिक्स डाटा साइंसेस प्रौद्योगिकी और विश्लेषण आधारित बी2बी (कंपनियों के बीच) जोखिम प्रबंधन और निगरानी मंच है।

रिपोर्ट के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में नयी कंपनियों का पंजीकरण 2020-21 में 45 प्रतिशत बढ़कर 33,483 रहा जो एक साल पहले 2019-20 में 23,014 था।

इसमें कहा गया है, ‘‘सेवा क्षेत्र में, नयी कंपनी के पंजीकरण में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कृषि और संबद्ध गतिविधियों में पंजीकृत नयी कंपनियों की संख्या में 112 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई।’’

रिपोर्ट के अनुसार नयी सीमित देनदारी भागीदारी (एलएलपी) की संख्या पिछले वित्त वर्ष में लगभग 17 प्रतिशत बढ़कर 42,185 हो गई, जो 2019-20 में 36,176 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव