लाइव न्यूज़ :

रियल एस्टेट क्षेत्र 2030 तक 1,000 अरब डॉलर का हो जाएगा: कांत

By भाषा | Updated: October 22, 2021 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने शुक्रवार को कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र अर्थव्यवस्था के विकास में बड़ी भूमिका निभाता है और 2030 तक इसका बाजार 1,000 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 18-20 प्रतिशत है।

उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा ऑनलाइन आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, कांत ने कहा कि पिछले 18 महीने देश और सामान्य रूप से अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण रहे हैं, और रियल एस्टेट क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, एक उम्मीद की किरण भी है। टीकाकरण दर बढ़ गई है और संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है।’’

कांत ने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र और इसके हितधारक सरकार की 'सभी के लिए आवास' पहल को सहयोग करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘रियल एस्टेट क्षेत्र अर्थव्यवस्था और देश के परिवेश के विकास में एक बड़ी भूमिका निभाता है। 2030 तक इस क्षेत्र का बाजार 1,000 डॉलर तक पहुंचने और देश के सकल घरेलू उत्पाद में 18-20 प्रतिशत का योगदान करने की उम्मीद है।’’

कांत ने कहा कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) पहले ही रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट) के लिए अपनी मंजूरी दे चुका है, जो आने वाले वर्षों में 1.25 लाख करोड़ रुपये का अवसर पैदा करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...