लाइव न्यूज़ :

आरबीआई राज्यों के लिये अस्थायी कर्ज की बढ़ी सुविधा सितंबर रखेगा जारी

By भाषा | Updated: April 23, 2021 22:01 IST

Open in App

मुंबई, 23 अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिये वेज एंड मीन्स एडवांस (तात्कालिक देनदारी पूरी करने के लिए उधार) की व्यवस्था के तहत अंतरिम 51,560 करोड़ रुपये की सीमा 30 सितंबर, 2021 तक बनी रहेगी।

इस (डब्ल्यूएमए) सुविधा के तहत आरबीआई सरकार को प्राप्ति और भुगतान के अंतर को पूरा करने के लिये देता है।

आरबीआई ने कहा कि राज्य सरकारों के लिये डब्ल्यूएमए पर बनी परामर्श समिति की सिफारिशों के आधार पर राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की अस्थायी कर्ज सुविधा योजना को संशोधित किया गया है। समिति राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के कुल व्यय के आधार पर अस्थायी कर्ज सुविधा सीमा तय करती है। यह सीमा 47,010 करोड़ रुपये बनती है। पर कोविड19 के चलते अस्थायी उधार की सीमा अंतरिम रूप से बढ़ा दी गयी है।

केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी अब भी जारी है। सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिये मौजूदा अंतरिम डब्ल्यूएमए सीमा 51,560 रुपये है जो छह महीने यानी 30 सितंबर, 2021 तक के लिये बनी रहेगी।’’

आरबीआई ने कहा कि वह उसके बाद डब्ल्यूएमए सीमा की समीक्षा करेगा जो महामारी की स्थिति और उसका अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पर निर्भर करेगा।

उसने यह भी कहा कि राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा उपयोग की जाने वाली विशेष आहरण सुविधा (स्पेशल ड्राइंग फैसेलिटी-एसडीएफ) उनके नीलामी ट्रेजरी बिल समेत भारत सरकार के प्रतिभूतियो में निवेश की मात्रा से जुड़ी रहेगी।

कंसोलिडेटेड सिंकिंग फंड (सीएसएफ) और गारंटी रिडम्पशन फंड (जीआरएफ) में शुद्ध रूप से सालाना आधार पर निवेश में वृद्धि, विशेष आहरण सुविधा का लाभ लेने के लिये पात्र होगा। इसके लिये कोई ऊपरी सीमा नहीं होगी।

सीएसफ और जीआरएफ आरक्षित कोष है, जिसे कुछ राज्य रिजर्व बैंक के पास बनाये रखते हैं।

एसडीएफफ, डब्ल्यूएमए और ओवरड्राफ्ट पर ब्याज दर रिजर्व बैंक की नीतिगत दर (रेपो) से जुड़ी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट