लाइव न्यूज़ :

डिजिटल भुगतान पर रिजर्व बैंक आयोजित करेगा हैकथॉन

By भाषा | Updated: November 9, 2021 21:12 IST

Open in App

मुंबई, नौ नवंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) डिजिटल भुगतान को अधिक सुरक्षित एवं उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से अपना पहला वैश्विक हैकथॉन आयोजित करने जा रहा है।

आरबीआई ने मंगलवार को इस हैकथॉन की घोषणा करते हुए कहा कि डिजिटल भुगतान को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना इसकी विषयवस्तु रखी गई है। 'हार्बिंजर 2021' नाम के इस हैकथॉन के लिए पंजीकरण 15 नवंबर से शुरू होंगे।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि हैकथॉन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को डिजिटल भुगतान की पहुंच वंचित तबके तक करने, भुगतान को सरल बनाने एवं इससे जुड़े अनुभव को बेहतर करने के साथ ही डिजिटल भुगतान को अधिक सुरक्षित बनाने से जुड़़े मुद्दों की पहचान करने के साथ उनके समाधान पेश करने होंगे।

आरबीआई ने बयान में कहा, ‘‘हार्बिंजर 2021 का हिस्सा बनने से प्रतिभागियों को उद्योग के जानकारों का मार्गदर्शन हासिल करने और अपने नवाचारी समाधान दिखाने का मौका मिलेगा।’’

एक ज्यूरी हरेक वर्ग में विजेताओं का चयन करेगी। पहला स्थान पाने वाले को 40 लाख रुपये दिए जाएंगे जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 20 लाख रुपये का इनाम मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट