लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने रिलायंस कैपिटल की परामर्श समिति को बरकरार रखा

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:41 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को कहा कि उसने कर्ज में फंसी रिलायंस कैपिटल के लिये नियुक्त प्रशासक की सहायता के लिये तीन सदस्यीय सलाहकर समिति को बरकरार रखा है। कंपनी के खिलाफ ऋण शोधन अक्षमता कार्यवाही को लेकर एनसीएलटी में आवेदन स्वीकार होने के एक दिन बाद केंद्रीय बैंक ने यह कहा।

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के खिलाफ ऋण शोधन अक्षमता प्रक्रिया शुरू करने के लिये रिजर्व बैंक के आवेदन को सोमवार को स्वीकार कर लिया।

आरबीआई ने कहा कि उसने दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता (वित्तीय सेवा प्रदाताओं की दिवाला और परिसमापन कार्यवाही और निर्णय प्राधिकरण के लिए आवेदन) नियम, 2019 के तहत तीन सदस्यीय समिति को बतौर सलाहाकर समिति काम करते रहने की अनुमति देने का निर्णय किया है।

सलाहकार समिति कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया के दौरान रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के संचालन में प्रशासक नागेश्वर राव वाई को सलाह देगी।

सलाहकार समिति के सदस्य हैं - संजीव नौटियाल (भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व उप-प्रबंध निदेशक), श्रीनिवासन वरदराजन एक्सिस बैंक के पूर्व उप-प्रबंध निदेशक) और प्रवीण पी कडले (टाटा कैपिटल लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक और सीईओ)।

रिलायंस कैपिटल पर ऋणदाताओं का 19,805 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। इसमें से अधिकतर राशि न्यासी विस्तारा आईटीसीएल इंडिया के तहत बांड से जुड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव